Jalandhar News: जालंधर के बस्ती अड्डा के पास बन गया अवैध अस्पताल, कमिश्नर से शिकायत, आखिर वडाला रायल कालोनी में अवैध कोठियों पर कब चलेगी डिच?

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अधिकारी शहर में हो रहे अवैध निर्माण रोक पाने में बुरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। जिससे शहर के अंदरूरी इलाके में कामर्शियल निर्माण तेजी के साथ हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

जालंधर में बस्ती अड्डा के पास हो रहा अवैध निर्माण

ताजा मामला बस्ती अड्डा का है। यहां जसवंत अस्पताल के ऊपर कई मंजिल निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि उक्त कामर्शियल इमारत का नक्शा पास नहीं है और न ही किसी तरह की सीएलयू फीस जमा करवाई गई है। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह से की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शिकायतकर्ता रवि छाबड़ा के मुकाबित जसवंत अस्पताल की इमारत में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है। जिससे सरकार को लाखों रुपए का चूना लग रहा है, वहीं आसपास के घरों को खतरा पैदा हो गया है। इसकी शिकायत की गई है, अगर कार्ऱवाई न हुई तो स्थानीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री दफ्तर में शिकायक की जाएगी।

नागरा फाटक के पास अवैध रूप से बन रहीं इमारतें

हैरानी तो यह है कि नगर निगम के अधिकारी शिकायत पर एक्शन नहीं ले रहे हैं। इससे पहले नागरा स्थित शिव नगर रेलवे फाटक के पास अवैध कालोनी में लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं। इसकी शिकायत भी एमीटीपी और एटीपी से की हई है। इस अवैध कालोनी और अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

नकोदर रोड पर खांबड़ा के पास अवैध बन गई दुकानों की शिकायत नगर निगम के कमिश्नर की थी, लेकिन अभी तक इन दुकानों पर कोई कार्ऱवाई नहीं की गई। यहां मालको गेट के पास एक के बाद कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं। इसकी भी शिकायत निगम कमिश्नर के पास लंबित पड़ी है।

नकोदर रोड पर खांबड़ा में अवैध रूप से बनाई गई दुकानें

यही नहीं, आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने जेडीए की मुख्य प्रशासक दीपशिखा शर्मा को शिकायत की है। इसमें वडाला रायल कालोनी में अवैध रूप से बिल्डर्स द्वारा 100 से ज्यादा कोठियां बनाई जा रही है। इन कोठियों का नक्शा पास नहीं करवाया गया है। न ही इसे लेकर किसी तरह की एनओसी ली गई है। जिससे सरकार को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

जालंधर में वडाला रायल कालोनी में अवैध रूप से बन गई कोठियां

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *