Jalandhar News: जालंधर निगम कमिश्नर के दफ्तर में लोगों ने जड़ दिया ताला, आफिस छोड़ अफसर भागे, जमकर हंगामा, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम मुख्यालय में आज जमकर हंगामा हुआ। अपनी मांगों के लकर नगर निगम की यूनियनों ने पहले प्रदर्शन किया बाद में कमिश्नर समेत सभी अफसरों के दफ्तरों में ताला जड़ दिया। यूनियन इस बात से नाराज थी, कि कमिश्नर उनकी मांगों को नहीं सुन रहे हैं।

मेयर आफिस, जिसमें आजकल कमिश्नर बैठते हैं, इसमें भी ताला लगा दिया गया
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नगर निगम की सभी यूनियन एकजुट होकर कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले तीन दिन से कमिश्नर ऋषिपाल मुलाजिमों को आश्वासन दे रहे हैं कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष भेजेंगे। लेकिन यूनियन की मांगों को लेकर कमिश्नर ने को कोई चिट्ठी नहीं लिखा, जिससे नाराज होकर आज यूनियन ने बड़ा कदम उठाया।

कमिश्नर से नाराज निगम यूनियन ने मुलाजिमों के साथ सबसे पहले प्रदर्शन किया और फिर निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह समेत सभी अफसरों के दफ्तर में ताला जड़ दिया। इस दौरान नगर निगम में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

नगर निगम मुख्यालय में ताला जड़ने की खबर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह को मिली तो उन्होंने फोन पर निगम यूनियन के नेताओं से बात की और कहा कि आज शाम को चंडीगढ़ में इस संबंध में मीटिंग करेंगे। उन्होंने कमिश्नर से निगम मुलाजिमों की मांगों का ब्यौैरा मांगा है। बलकार सिंह के आश्वासन के बाद यूनियन ने अफसरों के दफ्तर में जड़े ताले खोल दिए। इस दौरान सारा कामकाज ठप रहा।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *