Punjab Crime News: मुंह बोले भाई ने मुंह बोले नाबालिग भांजे के साथ जबरन कर डाला कुकर्म, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab Crime News: फरीदकोट से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मामला है कि एक मुंह बोला मामा कामवासना में अंधा होकर दरिंदा बन गया और उसने अपनी मुंह बोली बहन के नाबालिग बेटे के साथ उसने जबर्दस्ती कुकर्म कर डाला।

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने फरीदकोट पुलिस को शिकायत दी है कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और अपने बच्चों के साथ फरीदकोट में रहती हैं। फरीदकोट का ही रहने वाला चरणजीत सिंह चन्ना उसका मुंह बोला भाई बना हुआ है। वो उसे बहन कहता था तथा उसके बच्चों को कहता था कि मैं आप लोगों का मामा हूं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

महिला ने बताया कि जब भी वह काम पर जाती थी तो अपने बच्चों को अपने मुंह बोले भाई चरणजीत सिंह चन्ना के घर छोड़ जाती थी। कुछ दिन पहले से ही उसका बेटा जो की 12 साल का है वह डरा सहमा तथा बीमार रहने लगा। जब उसको बार-बार पूछा गया कि वह इतना डरा सहमा क्यों है तो उसने बताया कि उसके मुंह बोले मामा चरणजीत सिंह ने अपने घर में उसके दोनों हाथ पैर में बांधकर उसके साथ जबरन कुकर्म किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद धमकी दी कि अगर इसके बारे में अपनी मां या अपने घर परिवार या पुलिस को बताया तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को मार देगा। फरीदकोट पुलिस के थानेदार वन इस मामले के जांच अधिकारी हरचरण सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी आरोपी चरणजीत सिंह चना के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ,जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















    Share This Article
    Follow:
    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *