Punjab News: चेयरमैन गोल्डी ने मनाली में दूसरे एडवेंचर और ट्रैकिंग कैंप के लिए 115 नौजवानों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के नौजवानों में लीडरशिप के गुण पैदा करने और अधिक से अधिक नौजवानों को खेलों और विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने के लिए युवा सेवा विभाग द्वारा मनाली में एडवेंचर और ट्रैकिंग कैंप के लिए 230 नौजवानों का चयन किया गया है।

दूसरे पड़ाव में 115 नौजवानों को ले जाने वाली दो बसों को पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा पहले पड़ाव में 115 नौजवानों को 10 दिवसीय कैंप के लिए रवाना किया गया था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री की हिदायतों के अनुसार नौजवानों का सशक्तिकरण, राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। युवा सेवा मंत्री के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत नयी युवा नीति तैयार की जा रही है, जिसके अंतर्गत राज्य के नौजवानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में नौजवानों को अधिक से अधिक शामिल करने को सुनिश्चित बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि राज्य की बहुसंख्यक आबादी नौजवानों की है, इसलिए सरकार ने नौजवानों के लिए बड़ी योजनाएँ बनाई हैं। सरकार द्वारा केवल डेढ़ साल के समय में 37000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। उन्होंने नौजवानों को आह्वान किया कि वह लोगों को सामाजिक बुराईयों ख़ासकर नशों के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक करने के साथ-साथ पराली जलाने के कारण प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएँ।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हरेक जिले में 10-10 नौजवानों का चयन किया गया है और कुल 230 नौजवानों को दो ग्रुपों में बाँटकर मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपायी इंस्टीट्यूट ऑफ माऊंटेनियरिंग एंड अलाईड स्पोटर््स में भेजा जा रहा है। इस मौके पर सहायक डायरैक्टर कुलविन्दर सिंह भी उपस्थित थे।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *