Nagar Nigam Election: नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए जालंधर से कांग्रेस के 150 नेता तैयार

Daily Samvad
4 Min Read
Municipal Corporation

डेली संवाद, जालंधर। Nagar Nigam Election: पंजाब के पांचों नगर निगमों के चुनाव की भले ही अभी तक राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा नहीं की, न ही निगम चुनाव को लेकर अभी तक कोई तारीख आई, लेकिन चुनाव लड़ने के इच्छुक पूरे सरगर्म हैं।

जालंधर में नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक वर्करों से कांग्रेस पार्टी ने आवेदन मांगा था। शहर के 85 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए 150 से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। एसे में कांग्रेस अब लिस्ट तैयार करने में जुट गई है। यही नहीं, कई वार्डों पर तो चार चार लोगों ने आवेदन दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कांग्रेस पार्टी के जालंधर प्रधान राजिंदर बेरी के मुताबिक नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए वर्करों में खासा उत्साह है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे, जिस पर अभी तक 150 वर्करों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा करवाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस बड़ा उलटफेर करने वाली है।

AAP का दूसरे राउंड का सर्वे शुरू

उधर, आम आदमी पार्टी में सर्वे का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। पहले राउंड में अभी तक किसी की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। दूसरे राउंड के सर्वे में पब्लिक से संभावित उम्मीदवारों के नाम पूछे जा रहे हैं। जिसके आधार पर टिकट वितरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी सर्वे करवा रही है, वहीं AAP के वर्कर चुनाव के लिए तैयार हैं। यही नहीं, कई वार्डों में आम आदमी पार्टी के तीन से चार दावेदार पैदा हो गए हैं। जिससे आप में घमासान मचा हुआ है। टिकट को लेकर आप के कई नेता आपस में उलझे हुए हैं।

उधर, अकाली दल और भाजपा के नेता लगातार अपने उम्मीदवरों से संपर्क में जुटे हैं। अकाली दल और भाजपा उन नेताओं पर नजर गड़ाए हुए है, जो आप से नाराज हैं, जिससे इन्हें मैदान में उतारा जा सकता है। अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने लिस्ट बनानी शुरू कर दी है।

कब होगा नगर निगम चुनाव

जानकार बताते हैं कि 21 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। इससे पहले 10 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जानी थी, लेकिन इस दौरान कई सरकारी छुट्टियों के पड़ने से इसे बढ़ाकर 21 नवंबर किया गया है। जिससे नगर निगम का चुनाव दिसंबर के आखिर में या जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में करवाय़ा जा सकता है।

आपको बता दें कि जनवरी 2023 में नगर निगम हाउस का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसके बाद सरकार ने चुनाव नहीं करवाया। इस दौरान विधानसभा चुनाव हो गए और जालंधर में लोकसभा का उपचुनाव भी करवा दिया। पिछले 11 महीने से चुनाव न होने से कई वर्कर मायूस बैठे हैं।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *