Punjab News: जब मेरे खि़लाफ़ कुछ भी हाथ न लगा तो विरोधी पार्टियाँ ‘मैं पंजाब बोलदां हां’ बहस का हिस्सा बनने से भाग गई- CM Mann

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 509 शब्द|📅 01 Nov 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि ‘मैं पंजाब बोलदां हां’ बहस राज्य को पेश संजीदा मसलों पर चर्चा करने के लिए रखी गई थी परन्तु विरोधी पार्टियों के हाथ उनके और राज्य सरकार के खि़लाफ़ बोलने के लिए कुछ भी न होने के कारण यह पार्टियाँ बहस करने से भाग गई।

‘मैं पंजाब बोलदां हां’ बहस के दौरान संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, “यह नेता बीते 25 दिन से मेरे और मेरी सरकार के खि़लाफ़ एक भी कमी नहीं ढूँढ सके, जिस कारण पंजाब से जुड़े मसलों पर मेरा सामना करने की जुअर्रत न सके।“
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यदि इन नेताओं को लोगों ने हरा कर घर बिठा दिया तो इसका यह मतलब नहीं कि पंजाब के साथ किये धोखे के लिए यह नेता दूध से धूले साबित हो गए।“

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि जब भी यह राजनैतिक नेता लोगों के पास आएं तो इनको पूछना चाहिए कि पंजाब के मसलों पर हुई बहस से आप क्यों भाग गए थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में इन राजनीतिज्ञों ने बहुत लम्बा समय सत्ता का सुख भोगा है जिस कारण पंजाब के लोगों को यह हर मुद्दे पर जवाबदेह हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं को बहस के लिए न्योता दिया गया था जिससे हर नेता इस मंच पर आकर अपना पक्ष पेश कर सके। उन्होंने कहा कि इस मंच पर आने की बजाय इन राजनैतिक नेताओं ने बहाने बनाकर बहस से भागने को प्राथमिकता दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह इन नेताओं को भागने नहीं देंगे और राज्य के साथ धोखा करने वालों के चेहरे बेनकाब करके छोड़ेगे।

Punjab News: जब मेरे खि़लाफ़ कुछ भी हाथ न लगा तो विरोधी पार्टियाँ ‘मैं पंजाब बोलदां हां’ बहस का हिस्सा बनने से भाग गई- CM Mann

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को गुमराह करने की नौटंकियां करने के लिए इन नेताओं की सख़्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह सारा जग जानता है कि इन नेताओं के पुरखों ने एस. वाई. एल. के निर्माण के इस अक्षम्य अपराध को अंजाम देकर पंजाब और इसकी नौजवान पीढ़ी के रास्ते में काँटे बीजे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन स्वार्थी राजनैतिक नेताओं ने अपने संकुचित लाभों के लिए इस नहर के निर्माण के लिए सहमति, योजनबंदी और लागू किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कोई जानता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ ( सुनील जाखड़ के पिता) ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ कपूरी में एस. वाई. एल. का नींव पत्थर रखने की रस्म समकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अदा की थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल ने इस नहर के सर्वे की इजाज़त देने के लिए पंजाब के अपने समकक्ष प्रकाश सिंह बादल की सराहना की थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेता राज्य के विरुद्ध किये इस गुनाह के लिए ज़िम्मेदार हैं और पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *