Halloween 2023: इस बार हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें परफेक्ट स्केयरी लुक्स

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 01 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Halloween 2023: हर साल अक्टूबर के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे मनाया जाता है। यह मुख्य रूप में अमेरिका में मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसके लिए लोग डरावने कॉस्ट्यूम में तैयार होकर इसके सेलिब्रेट करते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बीते कुछ समय से दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इसका चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। भारत में भी अब कई लोग इस दिन को मनाते हैं और डरावने कॉस्ट्यूम और मेकअप के साथ तैयार होते हैं। अगर आप भी इस साल किसी हैलोवीन पार्टी में जाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान मेकअप के बारे में, जो आपको परफेक्ट हैलोवीन लुक देगा।

जॉम्बी मेकअप

हैलोवीन पार्टी के लिए जॉम्बी लुक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। खास बात यह है कि आप बेहद आसानी से इस लुक को क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले स्किन पर हल्के फाउंडेशन या फेस पेंट के बेस से शुरुआत करनी होगी।

फिर अपनी आंखों और गालों को धंसा हुआ रूप देने के लिए गहरे आईशैडो या काले फेस पेंट का इस्तेमाल करें। फिर टिशू पेपर और नकली खून की मदद से घाव और फटे हुए मांस को तैयार करें। मेकअप लंब समय तक टिका रहे, इसके लिए एक सेटिंग पाउडर या स्प्रे का उपयोग करें।

क्लासिक वैम्पायर

अगर आप किसी हैलोवीन पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो वैम्पायर लुक ट्राई कर सकते हैं। यह आपको एक क्लासी स्केयरी लुक देगा, जो इस दिन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इस लुक को बनाने के लिए चेहरे पर हल्का फाउंडेशन लगाएं। फिर काले और गहरे लाल रंग के गहरे आईशैडो का उपयोग करके स्मोकी आंख बनाएं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद अपनी ऊपरी और निचली पलकों पर काले आईलाइनर लगाएं और इसे आंखों के बाहरी कोनों तक फैलाएं। वहीं, वैम्पायर पाउट पाने के लिए अपने होठों पर गहरे लाल लिपस्टिक से सजाएं। अंत में नकली नुकीले दांतों के साथ लुक को पूरा करें।

विच लुक

हैलोवीन पार्टी में सबको मंत्रमुग्ध करने के लिए आप विच लुक ट्राई कर सकते हैं। इस भयानक, लेकिन आकर्षक लुक को क्रिएट करने के लिए आप चेहरे पर हरा फेस पेंट या फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद किसी आर्टिफिशियल चीज का उपयोग करके खास तरह चुड़ैल की नाक बनाएं या इसे लंबा करने के लिए अपनी नाक का आकार बनाएं।

स्मोकी आई इफेक्ट तैयार करने के लिए डार्क आईशैडो या आईलाइनर का इस्तेमाल करें। फिर अपने होठों को काले या गहरे बैंगनी रंग की डार्क बोल्ड लिपस्टिक से कवर करें। अंत के टोपी या झाड़ू के साथ इस लुक को पूरा करें।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *