GST Bogus Billing: फर्जी बिल बनाकर 25 करोड़ की GST चोरी करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 02 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। GST Bogus Billing: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज जाली फर्मों के जाली बिलों के द्वारा सरकार को करीब 25 करोड़ रुपए के जी. एस. टी का वित्तीय नुकसान पहुँचाने के दोषी सेमी धीमान को गिरफ़्तार किया गया है जो पाँच साल से अपनी गिरफ़्तारी से डरता हुआ फ़रार था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंधी मुकदमा नंबर 106 तारीख़ 05. 07. 2018 को आई. पी. सी. की धारा 420, 120- बी और जी. एस. टी एक्ट 2017 की धारा 132(1) के अंतर्गत थाना मंडी गोबिन्दढ़, ज़िला फतेहगढ़ साहिब में दर्ज किया हुआ है जिसकी अब पड़ताल विजीलैंस ब्यूरो के उड़न दस्ता- 1 पंजाब मोहाली के हवाले है।

पांच साल बाद सेमी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि उक्त मुकदमे के दोषी सेमी धीमान निवासी मंडी गोबिन्दगढ़ और अन्य दोषियों की तरफ से आपसी मिलीभुगत करके जाली फर्मों और जाली बिल तैयार करके और आगे यह जाली बिल मंडी गोबिन्दगढ़ और लुधियाना की फर्मों को बेच कर जी. एस. टी चोरी की जाती थी। इस तरह दोषियों ने सरकार को करीब 25 करोड़ रुपए का वित्तीय नुकसान पहुँचाया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उक्त दोषी सेमी धीमान काफ़ी लंबे समय से अपनी गिरफ़्तारी से डरता हुआ फ़रार था, जिसको इंस्पेक्टर सुखजिन्दर सिंह विजीलैंस ब्यूरो, उड़न दस्ता- 1 पंजाब, मोहाली द्वारा रेड करके गिरफ़्तार किया गया है। दोषी सेमी धीमान को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड पुलिस हासिल किया गया। इस मुकदमे के बाकी भगौड़े दोषियों को गिरफ़्तार करने के लिए खोज की जा रही है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *