Jalandhar News: जालंधर में बड़ी वारदात, सरेआम मारपीट कर युवक को किया किडनैप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 02 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक युवक का सरेआम किडनैप कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले युवक के साथ जमकर मारपीट की गई और बाद में उसको गाड़ी में बैठा अपने साथ ले गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर में मॉडल टाउन से सटे मीठापुर रोड के पास एक बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले को कुछ अज्ञात युवकों ने पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई और फिर बाद में जबरदस्ती उसको अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़ित युवक की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रकाश की मां ने बताया कि वह कही गई हुई थी और जब वापिस लौटी तो कुछ युवकों द्वारा उसके बेटे के साथ मारपीट की जा रही थी।

जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं पुलिस ने युवक की फोटो सर्कुलेट कर तलाश शुरू कर गई है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *