डेली संवाद, चंडीगढ़। Latest Weather Update: भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। एक तरफ लोग यहां ठंड के आने का इंतजार कर रहे है वहीं दूसरी तरफ मौसम बिल्कुल उल्टी दिशा में जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने में देश के कई हिस्सों में दिन और रात का तापमान आम से ज्यादा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आईएमडी का यह पूर्वानुमान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों के लिए है। आईएमडी ने यह भी कहा कि नवंबर में देश के ज्यादातर राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। फिलहाल देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 5 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, माहे और आंतरिक दक्षिण कर्नाटक में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज के मौसम की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।