डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम एक नाटक था जिसके द्वारा पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की गई। पंजाब के किसानों के बिना कोई भी चर्चा केवल बेईमानी है। इन शब्दों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करते हुए बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने कही।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने किसानों के मुद्दों पर राजनीति करके सरकार बनाई और अब वह किसानों की सार नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब किसान बाढ़ से बर्बाद हो रहे थे, उस समय भगवंत मान दूसरे राज्यों में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त होकर पंजाब का खजाना बर्बाद कर रहे हैं। अब यह स्थिति है। पंजाब के किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। धान लिफ्टिंग की समस्या गंभीर बनी हुईं है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर की बहस के नाटक में किसानों का जिक्र तक नहीं किया, उनकी समस्याओं के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई, जिसकी पंजाब भाजपा किसान मोर्चा कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बहस के लिए किसान नेताओं और किसान संगठनों को आमंत्रित करना उचित नहीं समझा।