Air Taxi: आ गई उड़ने वाली कार, घर की छत और पार्क में उतारो, हवा में उड़कर पहुंच सकेंगे दफ्तर व घर, कहीं भी सैर करो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 02 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air Taxi, World’s First Flying Taxi, Flying Cars: दुनिया भर के बड़े शहरों के लोग ट्रैफिक समस्या से परेशान हैं। ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण लोगों के कई घंटे का समय बेकार हो जाता है। ट्रैफिक की झंझट से मुक्ति दिलाने वाला उड़नखटोला इजाद हो गया है। फ्लाइंग कार अब आपकी छत के ऊपर उड़ती नजर आएगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने इस तरह की फ्लाइंग कार बनाई है, जो आपकी छत पर उतर सकेगा। इसमें आप आसानी से हवा में उड़ सकेंगे। चीन ने अपने देश के सबसे व्यस्त दक्षिणी प्रांत गुआंग्डोंग के शहरी हालात को देखते हुए फ्लाइंग कार को मंजूरी दे दी है।

चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (सीएएसी) ने गुआंगज़ौ स्थित कंपनी एहांग द्वारा निर्मित दुनिया के पहले इलेक्ट्रिकल वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग को “टाइप सर्टिफिकेट” से सम्मानित किया है। जिससे अब इस शहर में फ्लाइंग कार उड़ती नजर आएगी।

चीन में एयर टैक्सी को मंजूरी

EH216-S AAV, वह वाहन जिसे टाइप सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, एक पूरी तरह से स्वायत्त ड्रोन है जिसे दो यात्रियों को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ, सेल्फ-ड्राइविंग एयर टैक्सियाँ, जो विभिन्न भाषाओं में विज्ञान-फाई फिल्मों में देखी जाती हैं, वास्तविकता के करीब एक और कदम हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

चीन द्वारा बनाई गई फ्लाइंग कार को न तो ईंधन की जरूरत पड़ेगी और न ही ड्राइवर की। यह फ्लाइंग कार बिना ड्राइवर के चलेगी, जिसे कहीं भी उतारा जा सकेगा। इस फ्लाइंग कार को छत पर, पार्क में उतारा जा सकेगा। इस एयर टैक्सी में एक टाइम में दो लोग बैठ सकते हैं।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *