Jalandhar News: शिकायत के बाद अवैध रूप से बन गई कामर्शियल इमारत, पुडा के अफसरों पर रिश्वत लेकर कार्रवाई न करने का आरोप, CM और विजीलैंस से अफसरों की शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 543 शब्द|📅 03 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई को उनके ही विभाग में तैनात अफसर हवा निकालने में जुटे हैं। हैरानी तो यह है कि विजीलैंस विभाग को पुडा में तैनात अफसरों और इंजीनियरों की करतूतें नहीं दिख रही हैं। जिससे पुडा के कुछ अफसर कालोनाइजरों और बिल्डरों से सांठगांठ कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ताजा मामला जालंधर में होशियारपुर रोड पर झंडू सिंघा के पास बन रही एक कामर्शियल इमारत का है। जालंधर के एक ट्रैवल एजैंट द्वारा जंडूसिंघा रोड पर टीआर वर्ल्ड वाटर पार्क के सामने बनाई जा रही कामर्शियल इमारत की शिकायत के बाद भी पुडा के अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Jalandhar News: शिकायत के बाद अवैध रूप से बन गई कामर्शियल इमारत, पुडा के अफसरों पर रिश्वत लेकर कार्रवाई न करने का आरोप, CM और विजीलैंस से अफसरों की शिकायत
होशियापुर रोड पर कपूर पिंड हजारा के पास खेतों में अवैध रूप से बन रही कामर्शियल इमारत (शिकायत की समय़ की फोटो)

आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह अरोड़ा ने इस इमारत की शिकायत मुख्यमंत्री दफ्तर से लेकर जेडीए की प्रशासक दीपशिखा शर्मा से की थी, लेकिन पुडा के कुछ अफसर ट्रैवल एजैंट से मिलकर नोटिस नोटिस का खेल शुरू कर दिया। दीपशिखा शर्मा के आदेश पर बिल्डिंग मालिक को नोटिस तो भेजा गया, लेकिन न तो बिल्डिंग का काम रुकवाया गया और न ही बिल्डिंग को सील की गई।

पुडा को दो अफसरों की मेहरबानी

Jalandhar News: शिकायत के बाद अवैध रूप से बन गई कामर्शियल इमारत, पुडा के अफसरों पर रिश्वत लेकर कार्रवाई न करने का आरोप, CM और विजीलैंस से अफसरों की शिकायत
होशियारपुर रोड पर अवैध रूप से बनाई जा रही इमारत को जारी किया था नोटिस

पुडा को दो अफसरों की मेहरबानी से शिकायत के बाद भी अवैध रूप से उक्त कामर्शियल इमारत बनकर तैयार हो गई। शिकायतकर्ता करणप्रीत सिंह ने बताया कि उसने पुडा दफ्तर के कई चक्कर लगाए कि आपके नोटिस के बावजूद उक्त ट्रैवल एजैंट अपनी अवैध इमारत का निर्माण कार्य जारी किए है। लेकिन पुडा के अधिकारी उसे यही कहते रहे कि हम उसे नोटिस भेज रहे हैं। यहां तक कि पुडा के कर्मचारी उसकी इमारत के गेट पर नोटिस चिपका आए।

Jalandhar News: शिकायत के बाद अवैध रूप से बन गई कामर्शियल इमारत, पुडा के अफसरों पर रिश्वत लेकर कार्रवाई न करने का आरोप, CM और विजीलैंस से अफसरों की शिकायत
शिकायत के बाद होशियारपुर रोड पर अवैध रूप से बन चुकी कामर्शियल इमारत की फोटो, नोटिस भी फाड़कर फेंक दिया

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे शक है कि या तो पुडा के अधिकारियों ने अवैध इमारत के निर्माणकर्ता के साथ सैटिंग की है या फिर उसे पुडा का कोई डर ही नहीं था। इसलिए उसने कई नोटिसों के बाद भी अपना काम जारी रखा और आज उसकी इमारत पूरी तरह बनकर तैयार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब पुडा के अफसर कह रहे हैं कि हमने तहसीलदार को लिखा है कि इस इमारत का रिकार्ड दिया जाए ताकि अवैध इमारत के निर्माणकर्ता पर एफआईआऱ दर्ज करवाई जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

शिकायतकर्ता ने कहा कि पुडा के कर्मचारी शिकायतकर्ता को धोखा दे रहे हैं। जब इमारत बन रही थी तो उसका काम रोका नहीं अब जब बनकर तैयार हो गई है तो उसके निर्माणकर्ता पर केस दर्ज करने का ड्रामा करके मामले मे अपने भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले बारे पुडा के संबंधित कर्मचारी व अधिकारी की शिकायत उन्होने विजीलैंस और मुखयमंत्री को भेजी है और सारे मामले की जांच करने की मांग की गई है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *