डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में कारोबारियों से गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। ऐसी ही एक खबर अब लुधियाना से सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में रेस्तरां मालिक से फिरौती मांगी गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डेहलों में रहने वाले रेस्तरां मालिक को विदेशी नंबर से वाट्सअप पर वॉयस मैसेज भेज कर फिरौती की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि मैसेज करने वाला खुद को गैंगस्टर लंडा हरीके बता रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
मिली जानकारी के मुताबिक उसने रेस्तरां मालिक से 2 करोड़ की डिमांड की है। इसके साथ ही उनसे मैसेज कर पैसे ना देने की सुरत में उसे जान से मारने की धमकी दी है। वहीं रेस्तरां मालिक निर्मल सिंह ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…








