डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पंजाब और हरियाणा के कई युवाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। खबर है कि पंजाब और हरियाणा के यह युवा काम की तलाश में विदेश गए थे लेकिन वहां लापता हो गए।
वहीं CBI ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने चार अलग-अलग मामले भी दर्ज किए हैं। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच में जुट गई है। बता दे की हाईकोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी को पांच याचिकाकर्ताओं के मामलों की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया था।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
वहीं याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदारों को ट्रैवल एजेंटों ने फर्जी दस्तावेजों पर या तस्करी के मार्गों से विदेश भेजने का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद वह वहां जाकर गायब हो गए। सीबीआई ने दलजीत सिंह, अक्टूबर सिंह, जसवंत सिंह और महा सिंह की अलग-अलग शिकायतों में हरियाणा की नीता, बंटी, युदवीर भाटी और पंजाब के अवतार सिंह और प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
याचिकाकर्ताओं के वकील ने दावा किया कि पंजाब के 105 लोग लापता हैं और उनका कोई अता-पता नहीं है। महा सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा सोमबीर दो अन्य व्यक्तियों के साथ युदवीर राठी डिफेंस एकेडमी (रोहतक) के माध्यम से यमन में ओवरसीज शिपिंग कंपनी में काम करने गया था। एक साल बाद उनके साथ गए केवल दो व्यक्ति वापस आए लेकिन उनके बेटे का कोई पता नहीं चला। वहीं जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा 2010 से लापता है।
पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…








