डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में अधिकारियों को बंधक बनाकर मारपीट करने की खबर सामने आई है। पराली जलाने से रोकने आए अधिकारियों के साथ किसानों द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है। यह खबर पंजाब के बठिंडा से सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा में किसानों ने सरकारी अधिकारियों के साथ गुंडागर्दी की है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के गांव बुर्ज महिमा में प्रशासन टीम खेतों में पड़ी पराली को आग जलाने से रोकने के लिए आई थी जिसका किसानों द्वारा जमकर विरोध किया गया और इसके साथ ही किसानों ने प्रशासन टीम को घेरा डाल लिया।
अधिकारी के साथ लंबी बहसबाजी
किसानों ने अधिकारी को बंधक बना परेशान किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारी के साथ लंबी बहसबाजी की और बाद में प्रशासन टीम के अधिकारी से ही पराली को आग लगवाई। यह मामला जैसे ही डीसी के ध्यान में आया तो उन्होंने किसानों को चुनौती दी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
उन्होंने किसानों को चुनौती देते हुए कहा कि जिन्होंने भी ऐसा किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद इस घटना वाली जगह पर जाएंगे और जिन जिन किसानों ने अधिकारीयों के साथ गुंडागर्दी की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।