Punjab News: मान सरकार स्पाइन इंजरी सैंटर मोहाली को अत्याधुनिक सुविधाओं से करेगी लैस- मंत्री

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़/एसएएस नगर। Punjab News: पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार राज्य के लोगों को सस्ता और मानक इलाज मुहैया करवाने और सार्वजनिक क्षेत्र की सेहत संस्थाओं को और बेहतर बनाने के मद्देनज़र अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुये जल्द ही रीजनल सपाईन इंजरी सैंटर, सैक्टर 70, मोहाली को और मज़बूत करने जा रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज केंद्र का दौरा करते हुये मंत्री ने कहा कि रीजनल सपाईन इंजरी सैंटर मोहाली, भारत सरकार और सम्बन्धित राज्य सरकारों की तरफ से कटक, जबलपुर और बरेली में चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सपाईन इंजरी केन्द्रों में से एक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से पड़ोसी राज्यों-हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ को भी उत्तरी क्षेत्र में एक प्रमुख स्पैशलिटी संस्था के तौर पर सहायता प्रदान की जा रही है। यह मैडीकल संस्था रीढ़ की हड्डी की असमर्थता वाले मरीज़ों और आरथोपीडिक और न्यूरोलोजीकल समस्याओं वाले मरीज़ों के जीवन को पहले जैसा स्वस्थ बनाने सम्बन्धित उपाय प्रदान करती है।

स्कैन की फीस सिर्फ़ 2500 रुपए

उन्होंने आगे कहा कि बहुत किफ़ायती इलाज दरों और आधुनिक मशीनों की उपलब्धता के कारण रीढ़ की चोट वाले मरीज़ यहाँ इलाज की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास ओपन एम. आर. आई. मशीन है जो पूरे क्षेत्र में सिर्फ़ पी. जी. आई. चंडीगढ़ के पास ही उपलब्ध है। पूरे शरीर के एम. आर. आई. स्कैन की फीस सिर्फ़ 2500 रुपए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सामाजिक सुरक्षा मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का विचार है कि राष्ट्रीय स्तर की राज्य फंडिंग संस्था को अत्याधुनिक सेहत संस्था के तौर पर विकसित किया जाना चाहिए, जिसके लिए वह इस सम्बन्धी आज इसके इंचार्ज डा. राज बहादुर के साथ केंद्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव अनुसार संस्था की मज़बूती और विस्तार के साथ-साथ बैडों की क्षमता में भी विस्तार किया जायेगा।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *