Nagar Nigam Election: पंजाब में नगर निगम चुनाव स्थगित, पढ़ें अब कब होंगे चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Nagar-Nigam-Chunav-Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Nagar Nigam Election: पंजाब के पांच नगर निगम में चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने अभी-अभी एक आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार पंजाब में पांच शहरों में होने वाले निगम चुनाव स्थगित किए गए हैं। अब चुनाव की घोषणा 21 नवंबर के बाद होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा जारी सभी पांचों जिलों के डीसी को आदेश दिया गया है कि नगर निगम का चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाया जाए। इसके लिए वोटर लिस्ट संशोधन का कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है। क्योंकि इस दौरान त्यौहारों के कारण छुट्टियां पड़ गई थीं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी चिट्ठी पढ़ें

Nagar Nigam Election

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब नगर निगम चुनाव के लिये फाइनल वोटर लिस्ट 21 नवंबर तक प्रकाशित करने के लिए आदेश दिए गए हैं। जिससे चुनाव की तारीख है अब 21 नवंबर के बाद राज्य चुनाव आयोग कभी भी घोषित कर सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि नगर निगम जालंधर समेत पंजाब के पांच नगर निगम में चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों और प्रशासनिक अधिकारी जोर शोर से जुटे हुए हैं। इस आदेश के बाद अब चुनाव दिसंबर में या फिर अगले साल जनवरी में होंगे। इससे चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों की धड़कने तेज हो गई हैं।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *