PM Modi: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 04 Nov 2023

डेली संवाद, दुर्ग। PM Modi: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है। शनिवार को दुर्ग जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना पीएमजीकेएवाई (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) को 5 साल और बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस घोषणा से देश के करीब 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया। कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती। इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही, वो गरीबों के हक का पैसा लूटकर खाती रही, अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही।

कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा

पीएम मोदी ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा और अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिये भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरी भरी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनो को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *