Punjab News: पंजाब में पूर्व कांग्रेसी पार्षद पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में पूर्व कांग्रेसी पार्षद पर जानलेवा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेसी पूर्व पर हथियार बंद युवकों ने हमला किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पूर्व पार्षद का नाम सुखदेव बावा बताया जा रहा है। इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि सुखदेव को बचाने आई पत्नी को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा उनके साथ भी मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि वह घर के बाहर जागरण की तैयारी में लगे हुए थे।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने पूर्व पार्षद पर कांच की बोतलों से वार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दशहत का माहौल बन गया है। वहां घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

Punjab के पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप | Daily Samvad




728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *