Punjab News: पंजाब ने फूड प्रोसेसिंग और सहायक उद्योगों में 1225 करोड़ रुपए का निवेश किया हासिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 04 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में कारोबार करने को आसान बनाने के लिए उठाए अहम कदमों में, पंजाब ने प्रगति मैदान, नईं दिल्ली में “वर्ल्ड फूड इंडिया 2023“ समागम के दौरान फूड प्रोसेसिंग और सहायक उद्योगों में लगभग 1225 करोड़ रुपए का निवेश हासिल किया।

प्रगति मैदान, नईं दिल्ली में 3 से 5 नवंबर तक “वर्ल्ड फूड इंडिया 2023“ के दूसरे ऐडीशन में हिस्सेदार राज्य के तौर पर पंजाब की मौजूदगी ने विश्व भर का ध्यान आकर्षित किया। इस इवेंट के उद्घाटन के अवसर पर निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान ने इनवैस्ट पंजाब के सी. ई. ओ. डी. पी. एस. खरबन्दा के साथ एच. यू. एल., सुपर टेस्टी बेकरज़, नवारा (स्पेन), एल. यू. एल. यू. ग्रुप ( यू. ए. ई.), डेनोन इंडिया, मारसेल अगसते (फ्रांस), विस्टा फूडस जैसी प्रोसेसिंग कंपनियों के सी. ई. ओ. और सीनियर प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इन मीटिंगों का उद्देश्य आपसी सहयोग, विकास और लगातार विकसित हो रहे फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में महारत का आदान- प्रदान करना था। उद्योग जगत के दिग्गज इन मौकों के प्रति उत्साहित नज़र आए और उन्होंने बेहतरीन कारोबारी माहौल मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। अनमोल गगन मान ने राज्य में निवेश करने वाले सभी निवेशकों को पूर्ण सहयोग और सुविधा देने का भरोसा दिया।

इस सहयोगी भावना ने विश्व स्तर पर फूड प्रोसेसिंग सैक्टर में नवीनता, गुणवत्ता और खुशहाली के लिए एक केंद्र के तौर पर पंजाब की भूमिका को और मज़बूत किया। अनमोल गगन मान ने बताया कि समागम के पहले दिन पंजाब को फूड प्रोसेसिंग और सहायक उद्योगों में लगभग 1225 करोड़ रुपए के नये निवेश प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस अंतरराष्ट्रीय मेगा फूड इवेंट का आयोजन फूड प्रोसेसिंग उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सीनियर सरकारी प्रतिनिधि, निवेशक और प्रमुख विश्व स्तरीय और घरेलू एग्री- फूड कंपनियों के दिग्गज मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले डेढ़ साल के दौरान इनवैस्ट पंजाब, पर्यटन सम्मेलन और सरकार-उद्योगपति मिलनी प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन करके निवेशकों को पंजाब में नये निवेश करने के लिए प्रेरित किया है। इन यत्नों के नतीजे के तौर पर अब तक पंजाब में कई नये निवेश आ चुके हैं।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *