Punjab News: सिविल अस्पताल से पुलिस को चकमा दे फरार हुआ चोर, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 04 Nov 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के अस्पताल से चोर के भागने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के सिविल अस्पताल में तब सनसनी फैल गयी जब एक चोर वहां मौजूद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात लुधियाना को सिविल अस्पताल में एक आरोपी चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है जिसके बाद पुलिस प्रशासनके हाथ पैर फुल गए है। बताया जा रहा है कि भागे हुए चोर का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा था।

तभी उसने वाशरूम जाने का बहाना लगाया और जब वह वाशरूम जाने लगा तो पुलिस ने उसकी हथकड़ी खोल दी और हथकड़ी न होने का फायदा उठाते हुए चोर बाथरूम में बने रोशनदान से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो पुलिस ने उसकी तलाश करना शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहां चोर के साथी का इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन पर तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *