St. Soldier News: सेंट सोल्जर स्कूल भोगपुर ने निकाली नशामुक्त रैली

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: शिक्षा व खेल के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल भोगपुर के विद्यार्थियों द्वारा नशा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली भोगपुर पुलिस के सहयोग से निकाली गई।

रैली में शामिल बच्चों ने नशा विरोधी नारे लगाए और लोगों को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट किया। उन्होंने वापसी की अपील भी की। भोगपुर पुलिस अधिकारियों ने सभी बच्चों से इस बुराई से दूर रहने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एएसआई किशन और एएसआई गुरप्रीत सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और उन्हें यह प्रण लेने के लिए प्रेरित किया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखेंगे।

स्कूल के डायरेक्टर अमरीक सिंह मिन्हास ने बताया कि स्कूल में अच्छी शिक्षा के साथ- साथ बच्चों के नैतिक विकास को बढ़ावा देना जरूरी है जिसके मंतव्य से इस रैली का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जिसके परिणाम स्वरूप हमारे छात्र परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करते हैं और साथ ही एक अच्छे इंसान होने का उदाहरण भी पेश करते हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं और छात्रों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

Punjab के पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *