Punjab News: जालंधर की नई वार्डबंदी पर हाईकोर्ट में इस तारीख को होगी सुनवाई, निगम चुनाव में होगी देरी

Daily Samvad
3 Min Read
Municipal Corporation
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 06 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: जालंधर नगर निगम चुनाव में जहां सरकार और राज्य चुनाव आयोग अपनी तैयारी में जुटी है, वहीं कांग्रेस द्वारा दायर याचिका पर नई वार्डबंदी के खिलाफ अब हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।

सरकार द्वारा जारी की गई नई वार्डबंदी के खिलाफ कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी व अन्य ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर आज सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस पर अब 23 नवंबर को सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस द्वारा दायर की गई याचिका की अगली सुनवाई तारीख 23 नवंबर को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने जालंधर के डीसी को आदेश दिया है कि 21 नवंबर तक निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट फाइनल तरीके से प्रकाशित की जाए।

चुनाव आयोग के आदेश के बाद जिला प्रशासन फाइनल वोटर लिस्ट के काम में जुटा है। 21 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद चुनाव आयोग नगर निगम के चुनावों की घोषणा के साथ साथ शेड्यूल जारी कर सकता है। उम्मीद है कि दिसंबर मध्य या जनवरी 2024 में इलैक्शन हो सकता है।

निगम चुनाव में देरी हो सकती है

नई वार्डबंदी के खिलाफ अगर फैसला आता है तो निगम चुनाव में देरी हो सकती है। क्योंकि नई वार्डबंदी में कई सारी गलतियां हैं। मसलन, 85 वार्डों में वोटरों की संख्या में बड़ी सारी विषमताएं हैं। किसी वार्ड में 3000 वोटर हैं, तो किसी वार्ड में 19000 वोटर हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस ने पुरानी वार्डबंदी के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस की तरफ से नई वार्डबंदी पर फिर से याचिका दायर की गई है। आपको बता दें कि नगर निगम का 25 जनवरी 2023 को ही कार्यकाल खत्म हो गया है। करीब एक साल होने जा रहे हैं, सरकार ने इलैक्शन नहीं करवाया।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *