GST Bogus Billling: फर्जी बिल से 102 कंपनियों ने किया 275 करोड़ की GST चोरी, 4 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
GST-Scam
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 07 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। GST Bogus Billling: पंजाब, उत्तर प्रदेश, नोएडा, हरियाणा और नई दिल्ली में चल रहे बोगस बिलिंग मामले में जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशक (DGGI) ने बड़ा खुलासा किया है। जीएसटी चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीजीजीआई (DGGI) के अधिकारियों के मुताबिक 102 फर्जी कंपनियाें ने एक हजार से अधिक लोगों को फर्जी ई-वे बिल जारी किया, जिससे 275 करोेड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई। इन फर्जी कंपनियों का कारोबार 1,481 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी और व्यापक डेटा एनॉलिसिस के आधार पर डीजीजीआई, मेरठ इकाई ने इस सिंडिकेट का खुलासा किया है। गिरफ्तार चार लोगों में अमित कुमार झा, रोशन चौधरी, मुकेश कुमार झा और वंश प्रताप सिंह शामिल हैं। पूरे फर्जीवाड़ेे का मास्टरमाइंड अमित बताया जा रहा है।

मास्टरमाइंड अमित के साथ रोशन करता था ये काम

वहीं रोशन प्लेसमेंट कंसल्टेंसी फर्म में काम करता था, जो पैन, आधार, बिजली बिल, पता प्रमाण और जीएसटी पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कराता था। अधिकारियों के मुताबिक, केवाईसी के लिए हासिल दस्तावेज का इस्तेमाल यह लोग फर्जी कंपनियां खोलने में करते थे।

मुकेश के पास बैंक खाते खोलने, नकदी प्रवाह का प्रबंधन करने और इन नकली उद्यमों के सभी वित्तीय लेनदेन की देखरेख करने की जिम्मेदारी थी। चौथे आरोपी वंश प्रताप सिंह ने गुप्त कार्यालय खोल रखा था, जहां गोपनीय तरीके से बिल, ई-वे बिल बनाना, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने और धोखाधड़ी वाली फर्मों के बिक्री-खरीद बही-खाते को बनाए रखने जैसी अहम गतिविधियां संचालित होती थीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

धोखाधड़ी के इस कारोबार के संचालन में मदद के लिए इस सिंडिकेट ने कई लोगों की भर्ती की हुई थी। फर्जी कंपनियों के खाते खुलवाने में कुछ बैंक कर्मियों की मिलीभगत के भी सुबूत मिले हैं। इसके तार पंजाब और हरियाणा से भी जुड़ रहे हैं। क्योंकि कुछ महीने पहले नोएडा में 15 हजार करोड़ रुपए की बोगल बिलिंग पकड़ी गी

छापे के दौरान लैपटॉप, डेस्कटॉप, इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज डिवाइस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, चेक-बुक, 25 से अधिक मोबाइल फोन, ओटीपी प्राप्त करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सिम कार्ड, शेल कंपनियों के रबर स्टैम्प सहित भारी मात्रा में साक्ष्य जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आर्थिक अपराध न्यायालय, मेरठ ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *