St. Soldier News: सेंट सोल्जर ने पिंगला घर में मनाया रोशनियों का त्यौहार दीपावली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। St. Solider News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा रौशनी का त्योहार दीपावली पिंगलाघर के बच्चों और बुजुर्गों के साथ मनाया। ‘जिंदगी कुछ यूं भी जीकर देखिए बुझते दिए में रोशनी कर देखिए है, समंदर बनने की है ख्वाहिश अगर, पहले खुद को तो नदी बनकर देखिए’ का सन्देश देते हुए दिवाली की खुशियाँ साँझा की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस प्रोग्राम के दौरान वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह, छात्रों इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने पिंगला घर में रह रहे बच्चों की जिंदगी में उजाला, खुशी, रोशनी की कामना करते हुए वहां के बच्चों को गिफ्ट बांटे। सभी की जिंदगी में रोशनी हो, हर तरफ उजाला रहे, इसी उम्मीद के साथ उनके नाम का एक-एक दीपावली का दिया उन बच्चों और बुजुर्गों के साथ मिलकर जलाया।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर ने पिंगला घर में मनाया रोशनियों का त्यौहार दीपावली

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

दीपावली के उपलक्ष में इन बच्चों और बुजुर्गों को कंबल, कॉपियां, पेन, मिठाईयां, फ्रूट्स आदि बांटे गए। चोपड़ा ने इन बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि जैसे एक दीए की रोशनी चारों तरफ उजाला करती है उसी तरह हमारे प्रेम और स्नेह की जो रोशनी है नन्हे बच्चों की जिंदगी में उजाला करती है इसलिए इनको अपनेपन का एहसास करवाते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा हर वर्ष दीपावली का यह मंगलमय और रोशनियों का त्योहार इन बच्चों के संग मनाया जाता है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *