डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के MBD Mall से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के MBD Mall में स्पा सैंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एम.बी.डी. मॉल की दूसरी मंजिल पर एक स्पा सेंटर है।
इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा जोरों शोरों से चलाया जा रहा है। जालंधर के सबसे बड़े मॉल में से एक MBD Mall के अंदर यह सब होना जोकि प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठाता है। बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर को एक महिला संभाल रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बताया जा रहा है कि जो नई मालकिन आई है वह पहले भी अन्य स्पा सेंट्रो में काम कर चुकी है। इस स्पा सैंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जानकारी मिली है कि इस स्पा सैंटर में तीन से चार कमरे हैं, जहां पर ग्राहकों को अलग-अलग तरह की सेवाएं दी जाती हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
बताया जाता है कि सेंटर में रिसेप्शन पर मौजूद महिला की तरफ से 1000 से 1500- रुपए प्रति व्यक्ति वसूल किए जाते हैं, जबकि सेवा प्रदान करने वाली महिलाएं 2500 से 3000 रुपए लेती। कहा जा रहा है कि जो अंदर से चार्ज लिए जाते हैं, उसमें से भी स्पा सेंटर की मालकिन को हिस्सा जाता है।