Crime News: भाजपा नेता से बंदूक की नोक पर लूट, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, हिमाचल। Crime News: प्रदेश हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरौली इलाके में भारतीय जनता पार्टी के नेता से हमला करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा के नेता पर लूटेरों ने पहले तो हमला किया फिर बाद में बंदूक की नोक पर उनसे लूट कर ली।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के नेता लखबीर सिंह लक्खी पर पहले हमला किया गया इसके बाद लूटेरों ने बंदूक दिखा कर उनसे 63,000 रुपये लूट लिए गए। पुलिस द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है।

वहां मौजूद लोगों ने नेता को अस्पताल पहुंचाया यहां उनका ईलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमला और लूट करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिन लखबीर कार से अपने घर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

तभी एक गाड़ी ने लक्खी को ओवरटेक किया और उनकी कार में टक्कर मार दी। तभी लक्खी ने अपनी कार रोकी तो अन्य वाहनों में सवार लोग तलवारें और लोहे की छड़ें लहराते हुए बाहर आए तथा भाजपा नेता को कार से बाहर खींचकर उनकी पिटाई करना शुरू कर दी। इसके साथ ही उनको बंदूक दिखाकर उनसे लूट कर ली।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

Punjab के पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *