Neetu Shatran Wala: जालंधर में नीटू शटरांवाला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Neetu Shatran Wala: अपनी उटपटांग हरकतों से हमेशा सोशल मीडिया में बने रहने वाला नीटू शटरांवाला को लेकर बड़ी खबर है। नीटू शटरांवाला को बेगमपुरा सांझा फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान सुच्चा सिंह ने उप प्रधान पद से हटाते हुए पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आपको बता दें कि नीटू शटरांवाला बेगमपुरा सांझा फ्रंट पार्टी के चिन्ह से विधायक और सांसद का चुनाव लड़ता आया है। बेगमपुरा सांझा फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान सुच्चा सिंह ने आरोप लगाया कि नीटू शटरांवाला को पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सुच्चा सिंह, राष्ट्रीय प्रधान, बेगमपुरा सांझा फ्रंट
सुच्चा सिंह, राष्ट्रीय प्रधान, बेगमपुरा सांझा फ्रंट

सुच्चा सिंह ने आरोप लगाया कि नीटू शटरांवाला पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहा था। यही नहीं पार्टी फंड का हिसाब नहीं दे रहा था। इसे लेकर पार्टी ने फैसला किया है कि नीटू को सभी पदों से बर्खास्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि नीटू अब बेगमपुरा सांझा फ्रंट से चुनाव नहीं लड़ सकता है।

शटरिंग का काम करते करते नेता बन गया नीटू

आपको बता दें कि नीटू शटरांवाला कभी शटरिंग का काम करता था। सुच्चा सिंह ने उसे अपनी पार्टी बेगमपुरा सांझा फ्रंट में राष्ट्रीय उप प्रधान बनाते हुए विधायक का चुनाव लड़वाया। हालांकि पहले चुनाव में उसे महज 6 वोट मिले थे। इसके बाद नीटू ने सांसद की चुनाव भी लड़ा।

Neetu Shatran Wala
Neetu Shatran Wala

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उधर, इस संबंध में अभी तक नीटू शटरांवाला की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नीटू इस समय कुछ पंजाबी फिल्मों, अलबम और काम कर रहा है। इसके साथ ही आए दिन सोशल मीडिया में कुछ न कुछ उटपटांग कारनामे करता रहता है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *