Pollution In Delhi: दिल्ली में पहली बार होगी नकली बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pollution In Delhi: एनसीआर में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। इस बीच राजधानी में नकली बारिश (Artificial Rain) कराने की योजना है। इसलिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बैठक बुलाई। बैठक के बाद गोपाल राय ने घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि 20-21 नवंबर को दिल्ली में नकली बारिश होगी। बता दे कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार पहली बार ऐसी बारिश कराने का प्लान बना रही है। गोपाल राय ने कहा कि यदि 20-21 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अनुमति मिलेगी तो बारिश करायी जाएगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि यह बैठक आईआईटी कानपुर की टीम के साथ बुलाई गई थी। इसमें आईआईटी कानपुर ने पूरा प्लान दिल्ली सरकार को सौंप दिया है।अब शुक्रवार को दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी देगी। दिल्ली सरकार नकली बारिश कराने में केंद्र सरकार का सहयोग पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बता दे कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पिछले कई दिनों से गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां पहले ही कर दी हैं। अब स्कूल 9 से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे। बढ़ते प्रदूषण के कारण यह फैसला लिया गया है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *