Punjab News: अक्तूबर महीने के दौरान ‘मेरा बिल’ ऐप पर बिल अपलोड करके 216 विजेताओं ने जीते 12.43 लाख रुपए के ईनाम- हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
3 Min Read
Harpal Singh Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि अक्तूबर 2023 के महीने के दौरान 216 विजेताओं ने ‘बिल लाओ ईनाम पाओ’ योजना के अंतर्गत ‘मेरा बिल ऐप’ पर अपने खरीद बिलों को अपलोड करके 12,43,005 रुपए के ईनाम जीते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गठित समिति द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन लक्की ड्रॉ निकाला गया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इन विजेताओं में से टैक्सेशन जि़ला लुधियाना से सबसे अधिक 40 विजेताओं ने 2,36,815 रुपए के ईनाम जीते, जबकि दूसरे स्थान पर टैक्सेशन जि़ला जालंधर के 22 विजेताओं ने 1,34,550 रुपए के ईनाम जीते।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मिला भरपूर प्रोत्साहन इस बात से स्पष्ट होता है कि 13 विजेता टैक्सेशन जिला अमृतसर से, 10 टैक्सेशन जि़ला श्री मुक्तसर साहिब से, 9-9 टैक्सेशन जि़ला कपूरथला, मोगा, पठानकोट, रूपनगर और तरनतारन से, टैक्सेशन जिलों बरनाला, मानसा, पटियाला और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर से 8-8 बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फिऱोज़पुर और होशियारपुर टैक्सेशन जिलों में से 7-7 टैक्सेशन जि़ला शहीद भगत सिंह नगर से 6 और 5-5 टैक्सेशन जिलों फरीदकोट, फाजिल्का, गुरदासपुर और संगरूर से हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वित्त मंत्री ने कहा कि पैट्रोलियम पदार्थों (कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, उड्डयन टर्बाइन फ्यूल और प्राकृतिक गैस) और शराब के बिक्री बिल, पंजाब से बाहर की गई खरीद से सम्बन्धित बिलों के साथ-साथ बी2बी (व्यापार से कारोबार) लेन-देन इस योजना में हिस्सा नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2023 के महीने में की गई खऱीद के बिलों को ही ड्रॉ में विचारा गया।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लोगों से अपील की कि वह हर वस्तु और सेवा की खरीद के बिल प्राप्त करें और इस योजना में हर महीने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए 10,000 रुपए तक के ईनाम जीतें। उन्होंने कहा कि यह योजना ज़मीनी स्तर पर टैक्स की पालना का संदेश पहुँचाने में सहायक हो रही है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *