Punjab News: प्रनीत कौर ने एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

Daily Samvad
2 Min Read
Meet Hayer
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की तीरअन्दाज़ प्रनीत कौर ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए बैंकॉक में चल रही एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रनीत कौर ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब की होनहार तीरअन्दाज़ को इस गौरवमयी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में एशियन गेम्ज़ में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

खेल मंत्री ने प्रनीत कौर की इस उपलब्धि का सेहरा उसकी सख़्त मेहनत के साथ उसके प्रशिक्षक सुरिन्दर सिंह और माँ-बाप के सिर बांधा। मानसा जिले के गाँव मंढाली की प्रनीत कौर ने जहाँ अब एशियन चैंपियनशिप में व्यक्तिगत और टीम वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते, वहीं इससे पहले एशियन गेम्ज़, विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप में टीम वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीते है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *