St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने मनाया लीगल सर्विसेज डे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के फ्री लीगल एड क्लब द्वारा लीगल सर्विसेज डे मनाया गया। जिसमें कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एससी शर्मा द्वारा छात्रों को इस दिन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ड्रग एडिक्शन, वूमेन एम्पावरमेंट, भ्रूण हत्या विषय पर स्लोगन, राइटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने मनाया लीगल सर्विसेज डे

जिसमें छात्रों ने बेहतरीन ढंग से अपनी कला और विचारों को प्रगट किया और इन बुरियों को समाज में खत्म करने के लिए हर प्रयास करने के लिए शपथ ली। प्रतियोगिता में नितीश ने पहला, भावना ने दूसरा, आरज़ू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अतिरिक्त डॉ.शर्मा ने छात्रों को जरूरतमंद लोगों के लिए मौजुदा लीगल सर्विसेज स्कीम्स के बारे में जानकारी देते हुए सेवाओं जैसे कानूनी सलाह, एडवोकेट सेवाएं, हिट एंड रन एक्सीडेंटल मामलों में मुआवजा आदि और इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक शर्तों को समझाई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

साथ ही बताया कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमेबाजी के सभी स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण कानूनी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कॉलेज के छात्रों ने स्वेच्छा से गांवों और शहरी क्षेत्रों में योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने का काम दिया, जहां समाज के कमजोर वर्ग रहते हैं।

कानूनी सहायता ऐसी समानता को न्यायालय के समक्ष लाने का साधन है। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लॉ कॉलेज की गतिविधियों की सराहना की।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *