डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में पीआरटीसी और पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पीआरटीसी और पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज 9 नवंबर को हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। यूनियन के इस फैसले के बाद आज पंजाब में सरकारी बसें सामान्य दिनों की तरह चल रही हैं। वेतन बढ़ोतरी और कई अन्य मांगों को लेकर पंजाब में चक्का जाम की तैयारी की गई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
अगर यह हड़ताल होती तो इस हड़ताल के कारण त्योहारों के दौरान पनबस, रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में भी संघर्ष जारी रहेगा।
यूनियन के नेताओं ने बताया कि देर रात यूनियन की मुख्य मांग वेतन में 5 फीसदी बढ़ोतरी को मान लिया गया और पत्र जारी कर दिया गया, जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म कर दी।