डेली संवाद, बठिंडा। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला बठिंडा से सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा में फायरिंग हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक कांग्रेसी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के गांव कोठा गुरू में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति राइफल लेकर एक कांग्रेसी नेता की छत पर चढ़ गया। जिस के बाद उसने हर आने-जाने वाले व्यक्ति को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जिसके कारण लोग इधर उधर भागते हुए दिखाई दिए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया है। बताया कि आरोपी ने अभी तक 4 लोगों को गोली मारी है, जो चारों ही जख्मी हालत में है। उनको अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी पुलिस को भी नजदीक नहीं आने दिया। लोगों ने भी आरोपी को रोकें की कोशिश की लेकिन उसने लोगों पर भी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि आरोपी की किसी के साथ रंजिश होने कारण उसने ऐसा किया है।
धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें






