डेली संवाद, नई दिल्ली। Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कोर्ट की अनुमति के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से घर पहुंचे। एक दिन पहले दिल्ली की रोज़ एवेन्यू अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर पर अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
हालांकि मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट से अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए 5 दिन की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग खारिज कर दी। 11 नवंबर को उन्हें केवल 6 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान आप नेता सिसौदिया की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि अगर 5 दिन देना संभव नहीं है तो 2 दिन दे दीजिए। उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि हाई कोर्ट ने पहले भी पत्नी को इस तरह मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन कोर्ट इस दलील से सहमत नहीं था। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मनीष सिसौदिया की याचिका का कड़ा विरोध किया।
धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें








