Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की दी बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 12 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दुनिया भर में बसने वाले पंजाबियों को रौशनियों के त्योहार दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई दी। एक संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के त्योहारों को पर्यावरण के अनुकूल मनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि सदियों से प्यार और खुशहाली का त्योहार दिवाली हम पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह से मनाते आ रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिवाली की जगमगातीं रौशनियाँ न केवल हर घर को रौशन करती हैं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुरायी पर अच्छाई और निराशा पर आशा की प्रतीक भी है।

भाईचारक सांझ की तारों को और मज़बूत करे

मुख्यमंत्री ने कामना की कि दिवाली का त्योहार एक बार फिर लोगों के लिए शांति एवं खुशहाली लेकर आए और इसके साथ-साथ आपसी मेल-जोल, शांति और भाईचारक सांझ की तारों को और मज़बूत करे। उन्होंने कहा कि छटे गुरू श्री हरगोबिन्द साहिब जी द्वारा ग्वालियर के किले से 52 हिंदु राजाओं की रिहाई का ऐतिहासिक ‘बंदी छोड़ दिवस’ भी इस पवित्र दिवस पर मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

भगवंत सिंह मान ने आशा अभिव्यक्त की कि राज्य के लोग मिल-जुलकर पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों को जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाने की अपील भी की, जिससे आपसी भाईचारा और सद्भावना के रिश्ते और अधिक मज़बूत होते हैं।

भगवंत सिंह मान ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कम से कम पटाख़े चलाकर पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि यह अवसर सभी के लिए खुशियाँ-प्रसन्नता, तंदुरुस्ती और खुशहाली लेकर आए।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *