मथुरा। Fire Broke Out In Firecracker Market: बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थायी पटाखा बाजार में दीपावली में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जानकारी के मुताबिक राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली के दिन दोपहर में लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे।
इसी दौरान अचानक पटाखा बाजार में आग लग गई। भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री के लिए साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे। आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
12 से अधिक लोग झुलस गए
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 12 से अधिक लोग झुलस गए हैं। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
जिला अस्पताल में भर्ती सभी की स्थिति गंभीर है। इनमें से चार लोगों को आगरा रेफर किया गया है। बाकी झुलसे लोगों को भी रेफर करने की संभावना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने कहा कि कई लोग झुलसे हैं। गंभीर रूप से जले हुए कुछ युवाओं का उपचार किया जा रहा है।