डेली संवाद, शिमला। PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं। देश जवानों का कृतज्ञ और ऋृणी है। साथ ही कहा है कि मैंने हर दिवाली जवानों के साथ मनाई। जवान जहां तैनात हैं वो स्थान मंदिर से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार यह अद्भुत संयोग है। यह अवसर मेरे लिए भी और देशवासियों के लिए भी जोश से भर देने वाला है। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है।
जहां राम हैं वहीं अयोध्या है
पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। त्योहार के दिन हर किसी को अपने परिवार की याद आती है, लेकिन आपके चेहरे पर देश के इस कोने में भी उदासी नजर नहीं आ रही है। आप सभी उत्साह से भरे हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
देश इसलिए आपका कृतज्ञ और ऋृणी है। इसलिए दीपावली पर हर घर में एक दीया आपकी सलामती के लिए भी जलता है। इसलिए हर पूजा में एक प्रार्थना आप जैसे वीरों के लिए होती है।
मैं भी हर बार दिवाली पर सेना और अपने सुरक्षा बलों के जवानों के बीच इसी भावना के साथ जाता हूं। कहा जाता है जहां राम हैं वहीं अयोध्या है। मेरे लिए जिस स्थान पर सेना हैं, वह स्थान किसी भी मंदिर से कम नहीं है। जहां आप (सुरक्षा बल) हैं वहीं मेरा त्योहार है।