Foldable Phone: अगले साल SAMSUNG लॉन्च करेगा नया और किफायती फोल्डेबल फोन, पढ़ें सारी डिटेल्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 13 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Foldable Phone: हाल ही में सैमसंग ने अपने Z फोल्ड और फ्लिप सीरीज के नए डिवाइस लॉन्च किए थे। इसके साथ ही चीनी स्मार्टफोन निर्मात कंपनी OnePlus ने भी अपने पहले फोल्डेबल फोन OnePlus Open को लॉन्च किया था। इससे ये बात तो साफ हो गई है कि कंपनियां तेजी से फोल्डेबल फोन की तरफ रुख कर रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दें कि ये डिवाइस देखने और इस्तेमाल में जितने बेहतर है, उनकी कीमतें भी उतनी ही अधिक होती है। सैमसंग की ही बात करें तो इसके फोल्डेबल फोन लाखों की कीमत में बिकते हैं। मगर अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी नए किफायती फोल्डेबल फोन को लाने की तैयारी में है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

2024 में आएगा सस्ता फोल्डेबल

  • नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि सैमसंग 2024 तक एक नया और किफायती फोल़्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है।
  • ट्रेंडफोर्स रिसर्च फर्म ने बता कंपनी ने अपना नया लक्ष्य तय किया है, जिसमें कंपनी एक ऐसा डिवाइस बनाना चाहती है, जो फोल्डेबल फोन की ज्यादा कीमत की परेशानी को कम कर सकता है।
  • यह एक मिड रेंज डिवाइस होगा, जिसे खरीदना सबके लिए आसान और पॉकेट फ्रेंडली होगा।

कितनी हो सकती है कीमत

बता दें कि इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इस डिवाइस की कीमत कितनी हो सकती है। मगर क्योंकि यह एक मिड रेंज फोन होने वाला है तो ऐसी स्थिति में इसकी कीमत 33000 से 41000 रुपये तक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वैसे भी इस साल फोल्डेबल फोन की सबसे कम कीमत 42000 रुपये तक पहुंच गई है, यानी कि आप इस प्राइस रेंज की उम्मीद कर सकते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *