Gmail: Google ने दिया बड़ा झटका, कंपनी बंद करने जा रही है ये अकाउंट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 13 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gmail: गूगल ने दिवाली पर करोड़ों जीमेल यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कंपनी लाखों निष्क्रिय जीमेल अकाउंट को बंद करने जा रही है, यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से लागू होगी, जिसमें ऐसे जीमेल अकाउंट जो लंबे समय से निष्क्रिय हैं, उन्हें हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।

अगर आप भी जीमेल यूजर हैं और काफी समय से अपना जीमेल अकाउंट नहीं खोला है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है, क्योंकि अगर आपका जीमेल अकाउंट बंद हो गया तो आप लॉग इन नहीं कर पाएंगे और अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि जीमेल और कई अन्य अकाउंट गूगल अकाउंट की मदद से बनाए जाते हैं। यदि आपका जीमेल खाता हटा दिया जाता है, तो आप उन अन्य सेवाओं को भी खो देंगे। साथ ही, आपका अकाउंट डिलीट करने से पहले गूगल आपको ईमेल के जरिए जरूरी जानकारी मुहैया कराएगा, ताकि आप चाहें तो अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकें।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यदि आपने अपने Google खाते से कोई उत्पाद या सेवा खरीदी है, तो आपका खाता हटाया नहीं जाएगा। इसी तरह, जिन खातों से YouTube वीडियो पोस्ट किए जाते हैं, उन्हें भी संरक्षित किया जाएगा। जिन खातों में मुद्रा उपहार कार्ड रखा गया है उन्हें भी हटाया नहीं जाएगा। अगर आपने अपने खाते को अपने बच्चों के खाते से लिंक किया है, तो भी यह सुरक्षित रहेगा। जिन लोगों ने ऐप प्रकाशन के लिए Google खाते का उपयोग किया है, उन्हें भी सुरक्षा दी जाएगी।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *