Kajal Hacks: क्या आप जानते है काजल से मिनटों में बढ़ा सकते हैं आंंखों की खूबसूरती, पढ़ें कैसे

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kajal Hacks: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल का एक स्ट्रोक ही काफी होता है। गर्ल्स की मस्ट हैव लिस्ट में काजल जरूर शामिल होता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बुझे से चेहरे में जान डाल सकता है काजल, लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि काजल का इस्तेमाल आप और भी कई तरीकों से कर सकती है। काजल से आप अपना स्टेटमेंट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। बस जरूरत है इसे सही तरीके से अप्लाई करने की। आइए जानते हैं काजल से जुड़े ऐसे ही 3 हैक्स के बारे में।

घनी पलकें

मस्कारा के अलावा और भी कुछ चीज़ों की मदद से आप अपनी आईलैशेज को घना बना सकते हैं। इसे घना बनाने के लिए आपको टॉप लैश लाइन और वॉटर लाइन पर काजल लगाना होगा। आपकी आईलैशेज के बीच जो गैप है, वहां काजल लगाएं। इससे पलकें घनी और काली नजर आती हैं। पलकों को घना लुक देने का यह बेस्ट तरीका है।

आईशैडो प्राइमर

स्मोकी आई क्रिएट करना है, तो काजल को आईशैडो बेस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एकदम आईशैडो प्राइमर की तरह की काम करता है। यह आईशैडो के लिए एक समान कैनवस तैयार करता है और उसे एक रिच व पिगमेंटेड लुक देता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसमें मौजूद ऑयल आईशैडो को खराब होने से बचाता है। यह आंखों पर 24 घंटे तक टिका भी रहता है और न फैलता है न ही हल्का पड़ता है। बस इसे अपने आई लिड्स पर लगाएं। थोड़ा-सा ब्लेंड करें और अब अपना मनचाहा आईशैडो लगाएं।

रूट्स को टचअप करना न भूलें

हथेली के पीछले हिस्से पर काजल लगाएं और आईब्रो ब्रश की मदद से इस काजल को बालों के उन रूट्स पर लगाएं, जो सफेद हो रहे हैं। चुटकी बजाते ही आपके बाल सफेद से काले हो जाएंगे। ग्रे हेयर को भी ब्लैक बना सकता है काजल का ये हैक्स।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *