Raisins: जानें किशमिश भिगोकर खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 509 शब्द|📅 13 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Raisins: किशमिश एक बेदह ही कॉमन ड्राई फ्रूट है, जिसे हम अक्सर ही खीर या हल्वे जैसी डिशेज में डालकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे रातभर पानी में भिगाकर खाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

किशमिश, अंगूर को सुखाकर बनाया जाने वाला ड्राईफ्रूट है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जानें किशमिश को भिगो कर खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

किशमिश को रातभर पानी में सोक करके खाना आपके हार्ट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से बॉडी के बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ते हैं। इससे, आपकी आर्ट्रीज को ब्लॉक होने का खतरा कम हो सकता है। साथ ही, इन्हें खाने से ट्राइग्लीसराइड्स का लेवल भी कम होता है, जो आपको स्ट्रोक और हार्ट डिजीज से बचाने में मदद कर सकता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

एंटी-ऑक्सिडेंट्स हमारे बॉडी के फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं। किशमिश में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पानी में भिगो कर खाने से इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स जल्दी रिलीज होते हैं। एंटी-ऑक्सिडेंट्स आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

किशमिश अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह ही आपका वजन कम करने में मदद करता है। किशमिश खाने से आपको काफी एनर्जी मिलती है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आपकी खाने की क्रेविंग भी कम होती है। अधिक खाना न खाने की वजह से आपका वजन नहीं बढ़ता और वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।

ब्लड प्रेशर मैनेज करता है

किशमिश में डायट्री फाइबर मौजूद होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को अकड़ने से बचाते हैं, जिस वजह से ब्लड प्रेशर को हाई नहीं होता और हाइपरटेंशन का खतरा कम रहता है। साथ ही, इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है, यह भी ब्लड प्रेशर को हाई होने से बचाता है। इसलिए किशमिश को रातभर पानी में भिगो कर खाने से, आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

फाइबर खाने को पचाने और कब्ज से राहत पाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन क्रिया में मदद मिलती है। इसलिए किशमिश को भिगो कर खाने से, आपकी गट हेल्थ अच्छी रहती है। यह खाने को इंटेस्टाइन में मूव करने में भी मदद करता है, जिससे ब्लोटिंग और कब्ज की परेशानी नहीं होती।

लिवर के लिए फायदेमंद

किशमिश में बायोफ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, जो आपके खून और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। किशमिश में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो इसे लिवर के फायदेमंद बनाता है। शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर करने के लिए हेल्दी लिवर का होना बहुत जरूरी है। इसलिए इसे रोज रातभर पानी में भिगाकर खाना आपके लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *