POCO X6 Pro: चीन के बाद भारत में जल्द लांच होगा 512GB स्टोरेज वाला पोको X6 प्रो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 13 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। POCO X6 Pro: पोको ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Poco C65 लॉन्च किया है। इस फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Poco C65 के बाद भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी POCO X6 Pro को लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मीडिया रिपोर्ट से सामने आया है कि पोको का POCO X6 Pro फोन Redmi Note 13 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। दरअसल, इस फोन को कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया है।

इन खूबियों के साथ आता है Redmi Note 13 Pro

  • Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है।
  • Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • Redmi का यह फोन 200MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ लाया गया है।

POCO X6 Pro स्मार्टफोन को 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 16MP फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है। पोको के इस फोन में 5100mAH बैटरी और 67W चार्जिंग फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बता दें, पोको की ओर से X6 series में नए स्मार्टफोन को लाए जाने की आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को लेकर जल्द आधिकारिक जानकारियां देगी।

कब तक हो सकता है फोन लॉन्च

POCO X6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को इस साल के आखिरी महीने दिसंबर तक लॉन्च कर सकती है। भारत में लॉन्च होने को लेकर जानकारी मिली है कि फोन को BIS वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *