Samsung: सैमसंग के इस फोन में नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे नए फीचर्स, जाने कारण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 13 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Samsung: अगर आप भी सैमसंग यूजर हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। कंपनी ने अपने एक पॉपुलर फोन के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पेश न करने का एलान किया है। कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन Galaxy Fold को लेकर एक नई जानकारी दी है।

चार साल पहले लॉन्च हुआ था फोन

दरअसल, सैमंसग का यह फोन Galaxy Fold को कंपनी पिछले चार साल से अपडेट पेश कर रही है। ऐसे में चार साल पुराने फोन के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट को बंद किए जाने की यह खबर यूजर्स के लिए चौंकाने वाली नहीं है। मालूम हो कि सैमसंग के इस फोन को कंपनी ने साल 2019 में लॉन्च किया था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हालांकि, यहां यह बताना जरूरी होगा कि सैमसंग का यह पहला फोल्डेबल डिवाइस है, जिसके लिए कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर सपोर्ट को बंद किए जाने का फैसला लिया गया है।

फोन में नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे नए फीचर्स

चार साल पहले लाए गए Galaxy Fold के बाद से कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कई बेहतरीन फोल्डेबल फोन पेश किए हैं।

कंपनी की ओर से जानकारी दी है गई है कि Galaxy Fold के लिए नया अपडेट डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, लेकिन इस फोन का इस्तेमाल जारी रखा जा सकेगा। ऐसे में वे यूजर्स जो इस डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं वे फोन का इस्तेमाल पहले की तरह ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

डिवाइस के लिए नया अपडेट पेश न होने का मतलब होगा कि फोन को सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे। न ही इस फोन में अब नए फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के इस फैसले के बाद यह फोन नए ऐप्स और सर्विस के लिए कम्पैटिबल नहीं रहेगा।

सैमसंग यूजर्स नया फोन खरीद सकते हैं

इस फोन को कंपनी ने नवंबर 2023 सिक्योरिटी पैच की लिस्ट से भी रिमूव कर दिया है। वे यूजर्स जो इस डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं वे एक नए फोन को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *