डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में दीवाली की रात बड़ी वारदात हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में दीपावली की रात एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बता दे कि यह वारदात जालंधर के लांबड़ा के गांव ललिया खुर्द में हुई है। बताया जा रहा है कि पति की बेरहमी से हत्या करने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। वहीं मृतक की पहचान मस्सी मंसूर के रूप में हुई है, जोकि 4 बच्चों का पिता था।
बताया जा रहा है कि देर रात पति पत्नी के बीच लड़ाई हो गई थी जिसके बाद गुस्से में आकर पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए। वारदात के बाद महिला बच्चों और पति को छोड़कर फरार हो गई। वहीं जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस फरार चल रही महिला को ढूंढ़ने के लिए जगह जगह तलाश कर रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परिवार झारखंड का रहने वाला है और यहां काम के लिए आया था।
धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें