Municipal Corporation Election: पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख को हो सकता है इलेक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Nagar-Nigam-Chunav-Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 14 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Municipal Corporation Election: पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब में संभवता 7 जनवरी को चुनाव करवाए जा सकते हैं। इसे लेकर सरकार के साथ साथ आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों चंडीगढ़ में एक बैठक की थी जिसमें सांसद डा. संदीप पाठक शामिल हुए थे। इस बैठक में भी पार्टी नेताओं को यही संकेत दिया गया था कि वह जनवरी में कार्पोरेशन चुनाव के लिए तैयार रहें। सरकारी हलकों में चर्चा चल रही है कि ‘आप’ सरकार द्वारा 7 जनवरी रविवार को कार्पोरेशन चुनाव करवाने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

पांच नगर निगमों में होने हैं चुनाव

विधानसभा चुनावों को लेकर अगर नतीजे आम आदमी पार्टी के अनुकूल आते हैं तो उस स्थिति में कार्पोरेशन चुनाव भी 7 जनवरी को करवा दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच यह भी है कि कार्पोरेशन चुनाव जीत कर लोकसभा चुनावों के मैदान में कदम रखे जाएं। इससे मनोवैज्ञानिक तौर पर आम आदमी पार्टी को उत्साह मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

लोकसभा के आम चुनाव भी अप्रैल के प्रारंभ में शुरू हो जाएंगे। इन चुनावों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान मार्च महीने में कर दिया जाएगा। इसलिए जनवरी का महीना ही आम आदमी पार्टी को कार्पोरेशन चुनावों के लिए अनुकूल लग रहा है।

आपको बता दें कि पंजाब में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना तथा पटियाला व बठिंडा में नगर निगम चुनाव करवाए जाने हैं। ये चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए तो प्रतिष्ठा का प्रश्न बनेंगे ही परंतु साथ ही विपक्षी दलों के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न रहेंगे। आपको बता दें कि जनवरी से ये चुनाव लंबित हैं।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *