Jalandhar News: भाजपा नेता एडवोकेट नवजोत सिंह वार्ड-30 से लडेंगे चुनाव, लोगों के लिए खुद को 24 घंटे किया समर्पित

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए पिछले एक साल से शहर के कई नेता इंतजार कर रहे हैं। जनवरी में होने वाला निगम चुनाव अब अगले साल जनवरी में ही होगा। इसे लेकर इच्छुक उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। वार्ड-30 से भाजपा की तरफ से एडवोकेट नवजोत सिंह ने चुनाव लड़ने की तैयारी की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जालंधर के वार्ड-30 से एडवोकेट नवजोत सिंह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा के नेता नवजोत सिंह अपने वार्ड में तो सक्रिय हैं ही, पार्टी में भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पूर्व पार्षद एडवोकेट दर्शन सिंह के बेट नवजोत सिंह को राजनीति विरासत में मिली है।

पिता जी भी थे कौंसलर

नवजोत सिंह 2 वर्षों तक भाजपा मंडल 12 के महासचिव रहे हैं। एडवोकेट नवजोत सिंह भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी रहे हैं। इनके पास चुनाव के दौरान कई बूथों की जिम्मेदारी रहती है। नवजोत सिंह के बूथ जालंधर सैंट्रल और जालंधर कैंट हलके में आते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पिछले एक साल से पार्षद के चुनाव का इंतजार कर रहे एडवोकेट नवजोत सिंह लगातार अपने वार्ड में विकास काम करवा रहे हैं। साथ ही नवजोत सिंह न्यू जवाहर नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान के तौर पर भी काम कर रहे हैं। सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ जुड़कर नवजोत सिंह पाठन, सेमिनार, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं।

नोट- डेली संवाद प्रकाशित कर रहा है जालंधर के 85 वार्डो में सक्रिय नेताओं पर रिपोर्ट। अगर आप भी अपने वार्ड में सक्रिय हैं, लड़ना चाहते हैं चुनाव, तो भेजिए अपनी फोटो और काम, हम छापेंगे बिल्कुल फ्री। 8847567663 पर करें WhatsApp

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *