Pension: पेंशन धारकों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 14 Nov 2023

डेली संवाद, हरियाणा। Pension: हरियाणा में सरकार से पेंशन पाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब पेंशन पाने वालों को जीवन प्रमाण पत्र या जीवित प्रमाण पत्र बनवाने या फिर जमा करवाने के लिए बैंक या किसी अन्य विभाग अब चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बता दे कि सरकार ने आदेश जारी किया था कि अगर पेंशन धारक अपनी पेंशन को निरंतर रखना चाहते है तो उनको जीवन प्रमाण पत्र या जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। वहीं अब आपको इसको बनाने के लिए विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब घर बैठे ही आप इसको बनवा सकते है।

इसके लिए आपको जारी किए गए पेंशनर टोल फ्री नंबर 155299 पर सूचना देनी होगी। इसके अलावा प्ले स्टोर में जाकर पोस्ट इन्फो एप्लीकेशन एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सर्विस रिक्वेस्ट डाली जाएगी। इसके बाद संबंधित पोस्टमैन आपके घर आएगा और सर्टिफिकेट बनाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके लिए आपको मात्र 70 रुपये की फीस जमा करवानी पड़ेगी। यहां हम आपको कि हर साल नवंबर में पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है। इसमें बुजुर्गों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें डाकघर आने में परेशानी होती है अब उनको ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *