Jalandhar News: श्री सत्य साईं सेवा संस्थान के ट्रस्टी तरविंदर सोई BJP से वार्ड-55 से लड़ेंगे चुनाव, मरीजों की सेवा से शुरु होती है इनकी दिनचर्या

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 14 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम चुनाव की अभी तक आधिकारिक रूप से तारीखों का ऐला नहीं किया गया है। लेकिन चुनाव लड़ने के इच्छुक वार्ड नेता लगातार मेहनत कर रहे हैं। जालंधर वेस्ट हलके के वार्ड-55 से तरविंदर सोई चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

तरविंदर सोई ने बताया कि वे श्री सत्य साईं सेवा संस्थान पंजाब चैप्टर जालंधर के ट्रस्टी है। पिछले कई सालों से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे वार्ड नंबर 55 बस्ती गुजां से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

सोई ने सेवा की पेश की नई मिसाल

तरविंदर सोई पिछले 35 वर्षों से समाज सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। सोई ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिविल अस्पताल में सुबह सारे मरीजों को दूध दही दलिया फ्रूट न काने पीने की सभी सामान मुहैया करवाते हैं।

तरविंदर सोई खुद सिविल अस्पातल में मरीजों के बेड पर जाकर उन्हें निशुल्क खाने पीने का सामन मुहैया करवाते हैं। सोई को जानने वाले लोग कहते हैं कि सोई की दिनचर्या सिविल अस्पताल के मरीजों की सेवा से शुरू होती है। यही नहीं, सोई अपनी जेब से मरीजों के इलाज में भी खर्च करते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

तरविंदर सोई के ट्रस्ट के पास दो एंबुलेंस है, जिसके जरिए मरीजों की फ्री सेवा की जाती है। कोरोना काल में तरविंदर सिंह सोई ने कैंप लगाकर इंजेक्शन लगवाएं, डायलिसिस वाले मरीजों को फ्री में इंजेक्शन मुहैया करवाए। सामाजिक कामों के साथ तरविंदर सोई अब राजनीतिक मंच पर उतर रहे हैं। वे वार्ड-55 से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।

नोट- डेली संवाद आज से शुरू कर रहा है कि जालंधर के 85 वार्डो में सक्रिय नेताओं पर रिपोर्ट। अगर आप भी अपने वार्ड में सक्रिय हैं, लड़ना चाहते हैं चुनाव, तो भेजिए अपनी फोटो और काम, हम छापेंगे बिल्कुल फ्री। 8847567663 पर करें WhatsApp

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *